मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के एक प्रार्थना पत्र पीड़िता की मां ने दिया है कि उसकी पुत्री से शादी का तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी करने की बात कह रहा है
जिसे रोकने के लिए पीड़िता की मां ने थाना रहीमाबाद सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के रसूलाबाद माजरा सुर्गौला गांव निवासिनी चांदावती ने बताया कि उसकी पुत्री का विवाह 21 वर्ष पूर्व जनपद उन्नाव के थाना और अंतर्गत अहमदपुर के श्रीपाल पुत्र सुरगी राधेलाल के साथ हुआ था इस बीच एक पुत्र ललित उम्र करीब 19 वर्ष तथा पुत्री मोहिनी उम्र 16 वर्ष है की मां के मुताबिक उसकी पुत्री के पति श्रीपाल उसकी बेटी को मारता पिटता था तथा प्रताड़ित करता है करीब 3 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री को मारपीट कर लुधियाना में छोड़कर अपने घर भाग गया सभी से उसकी पुत्री दोनों बच्चों को मजदूरी करके पाल पोस रही है।
अब पीड़िता की मां चंदावती ने थाना रहीमाबाद सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है कि बेटी के पति श्रीपाल ने पुत्री को धमकी दी है कि वह शुक्रवार को दूसरी शादी कर रहा है जो भी करना है कर लो लेकिन वह दूसरी शादी करके ही रहेगा यह बात सुनकर पीड़िता लुधियाना से अपनी मां को फोन कर जानकारी दी भी और वहां से गांव के लिए निकली इधर पीड़िता की मां चंदावती में थाना रहीमाबाद सहित मुख्यमंत्री पोर्टल पर बेटी को न्याय दिलाने के लिए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है आप देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलापाएगा या नहीं ।




