मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को एक मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे पत्रकार के साथ किया अभद्र व्यवहार।डाक पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों को तहरीर भेजकर लगाई न्याय की गुहार।
आपको बता दें कि मलिहाबाद तहसील क्षेत्र में एक दैनिक अखबार से पत्रकारिता कर रहे पत्रकार निखिल मिश्रा ने उच्च अधिकारियों को डाक के माध्यम से गुरुवार को तहरीर भेजकर आरोप लगाया है कि वह गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे अपने एक साथी की जमीन के मामले में जानकारी लेने पहुंचे थे,तभी थाने पर थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे इंस्पेक्टर सतीश चंद्र साहू आग बबूला होते हुए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए थाने से भगा दिया।यह भी पत्रकार ने आरोप लगाया है कि इंस्पेक्टर ने झूठे मुकदमे में भी फंसाने की धमकी दी है।
कुछ दिन पूर्व दरोगा पर लगा था आरोप
अभी बीते दिनों अमानीगंज स्थित बालाजी धर्मकांटा के कर्मचारी मलिहाबाद थाना क्षेत्र के काजी खेड़ा निवासी विशाल कुमार व शाहजहांपुर निवासी मुजम्मिल ने दारोगा संजय यादव पर गाली गलौज करने व मारपीट करने का आरोप लगाया था। घटना की फुटेज भी सामने आई थी। सभी वह मामला शांत नहीं हुआ था,दूसरा मामला फिर सुर्खियों में आ गया।
क्या होगी कार्यवाही
पत्रकार से अभद्रता करने वाले मलिहाबाद थाना प्रभारी सतीश चंद्र साहू पर होगी क्या कार्यवाही या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।




