संवाददाता सऊद
मलिहाबाद,लखनऊ। मलिहाबाद के एक निजी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने पहुंची 12वीं की एक छात्रा से तीन लड़कों ने अभद्र टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवकों को हिरासत मे ले लिया। 12वीं की छात्रा ने तीन लड़कों पर अभद्र टिप्पणी व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। परीक्षा देने के दौरान तीनों लड़के ने मिलकर अभद्र टिप्पणी की और उसके बाद उसे छेड़छाड़ भी की।
पीड़ित लड़की ने बताया कि 12वीं की मेरी परीक्षाएं चल रही हैं जिसके चलते मेरा सेंटर एक निजी स्कूलों में गया जहां पर पहले आरोपियों ने अभद्र कमेंट पास की जिसके बाद वहां मौजूद टीचर को जानकारी दी। टीचर ने मुझे आगे वाली सीट पर बैठा दिया लेकिन इसके बाद भी यह तीनों आरोपी नहीं माने और अभद्र कमेंट में छेड़छाड़ की इसके बाद इस मामले में पुलिस को शिकायत की पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी युवक यही नहीं रुके पेपर खत्म करने के बाद चाचा के साथ पीड़िता अपने घर जा रही थी। तब भी आरोपी ने पीड़िता का पीछा किया और उसके चाचा से भी गाली गलौज की।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिमविधिक कारवाई की जा रही है।




