August 8, 2026 2:24 am

परिषदीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र में आज आंदोलन के तीसरे चरण के अंतिम दिन 15 अक्टूबर को विकास खंड मलिहाबाद के बी.आर.सी. परिसर में परिषदीय शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया।

यह आंदोलन अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर तथा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुशील पाण्डेय के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ इकाई के तत्वावधान में शिक्षकों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूर्व से नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने हेतु टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता संबंधी आदेश के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की।

इस अवसर पर शिक्षकों ने बी.आर.सी. मलिहाबाद, लखनऊ में काली पट्टी बांधकर सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाया और अपना आक्रोश व्यक्त किया। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को मानवीय आधार पर वापस लिए जाने तथा भारत सरकार द्वारा शिक्षा अधिकार नियमावली में आवश्यक संशोधन कराए जाने की मांग करना है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस भूतलक्षी निर्णय से लाखों शिक्षकों का भविष्य संकट में पड़ गया है। इसलिए संगठन ने इस निर्णय के विरोध में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन एवं हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया है।

इसी क्रम में विकास खंड मलिहाबाद के बी.आर.सी. कार्यालय परिसर में सम्मानित शिक्षकों ने एकजुट होकर आदेश के विरोध में हस्ताक्षर किए और अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर संजय मौर्य, ब्लॉक कोषाध्यक्ष भीम सिंह, कृष्ण कुमार वर्मा, कपिल देव, तेजेंद्र बहादुर, नितिन, धीरेंद्र सिंह, कृपा शंकर, पूजा रस्तोगी, रंजना गुप्ता, राममिलन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!