मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद के दिशा निर्देशन में स्कूल चलो अभियान के तहत विकासखंड के अंतर्गत कई परिषदीय स्कूलों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों व अभिभावकों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद पदमशेखर मौर्य के दिशा निर्देशन में ए आर पी योगेश द्विवेदी की मदद से परिषदीय स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से विकासखंड मलिहाबाद के आंगनबाड़ी केंद्र कनार पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहीमाबाद प्राथमिक विद्यालय कसमंडी कला सहित कई परिषदीय स्कूलों में मुस्कान नुक्कड़ नाटक समिति के अभिषेक शुक्ला राजेश शुक्ला राकेश कुमार बीरू हरिपाल व रेखा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया साथ-साथ अधिक से अधिक नवीन नामांकन व आउट ऑफ स्कूल बच्चों को जागरुक कर उनका शत् प्रतिशत नामांकन करने की अपील की गई।
परिषदीय स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा निशुल्क शिक्षा निशुल्क पाठ पुस्तकें छात्रों को विभाग द्वारा निर्धारित वेशभूषा हुआ जूता मोजा सहित कई सुविधाएं प्रदान की जा रही है नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरुक कर ज्यादा से ज्यादा नामांकन परिषदीय स्कूलों में करने जाने का आवाहन किया जा रहा है इस नुक्कड़ सभा में कसमंडी कला के प्रधान रिंकी साहू विमला चंद्रा शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र मौजूद थी वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय रहीमाबाद में जनप्रतिनिधि सहित प्रदीप कुमार रेहान अली समीना एहरार सहित शिक्षामित्र व अभिभावक उपस्थित थे।




