August 8, 2026 4:54 am

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

दीन्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जन्माष्टमी की पूर्व संन्ध्या पर दिये गये संदेश में पर्यटन मंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण ने ज्ञान, भक्ति और कर्मयोग का संदेश संसार को दिया, उसका पालन करके मनुष्य अपने जीवन को सफल बना सकता है। उन्होंने निष्काम कर्म को प्राथमिकता दी। मनुष्य को बिना फल की चिन्ता किये अपना कर्म करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के कालजयी उपदेश जीवन को सार्थक बना सकते हैं। उन्होंने इस पर्व को आस्था के साथ मनाये जाने की कामना की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!