August 8, 2026 2:23 am

पर्यटन मंत्री मैनपुरी में आयोजित 26 जनवरी गणतन्त्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह एक दिवसीय भ्रमण पर मैनपुरी एवं फिरोजाबाद में रहेगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल 25 जनवरी को अपरान्ह 03 बजे से प्रस्थान कर शाम तक फिरोजाबाद पहुंचेगे। अगले दिन 26 जनवरी को प्रातः 09ः25 बजे पुलिस लाइन मैनपुरी में आयोजित 76वें गणतन्त्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे।

इसके उपरान्त शाम को 05ः30 बजे नगर पालिका परिषद मैनपुरी में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे। इसके पश्चात शाम 07 बजे सुमंगलम मैरिज होम सिरसागंज फिरोजाबाद में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित एक शाम वीरो के नाम कार्यक्रम में भाग लेगे और अगले दिन 27 जनवरी को दोपहर तक लखनऊ आयेंगे।

ये भी पढ़ें….

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/uncategorized/24310/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!