August 8, 2026 2:13 am

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: रेड प्लस सोसाइटी ने मलेसेमऊ और खरगा में किया वृक्षारोपण

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से रेड प्लस सोसाइटी द्वारा सेक्टर-6, मलेसेमऊ एवं खरगा स्थित पार्क के किनारे वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राज कुमार अग्रहरि, डॉ. संदीप तथा रेड प्लस सोसाइटी की टीम ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखभाल करने एवं अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलित रहता है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्राप्त होता है। रेड प्लस सोसाइटी भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!