लखनऊ। (संवाददाता) राजाजीपुरम में कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने की। उन्होंने 1947 के भारत विभाजन के अनुभवों को साझा किया।
यूथ इन एक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरुद्र प्रताप मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने 712 ई. से वर्तमान तक की ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया। हिंदू जनजागृति मंच के डॉ. पंकज भारतवासी ने हिंदू एकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज को जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए।
कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह, तड़ियन मंदिर के युवा महंत रमाकांत और व्यापार मंडल के संदीप बंसल प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इनके अलावा डॉ. गुरु मिलन, डॉ. राजकुमार, पार्षद शिवपाल सांवरिया समेत कई समाजसेवी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।




