August 8, 2026 2:19 am

पारा: पुलिस, एसडीआरएफ टीम व स्थानीय गोताखोरों को मिली बड़ी कामयाबी, तिकुनिया में नहर में डूबे युवक का शव बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा क्षेत्र के तिकुनिया स्थित नहर में अनियंत्रित होकर डूबे 34 वर्षीय सोनू का शव कड़ी मेहनत के बाद पुलिस ने एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से गुरुवार को बरामद कर लिया है।युवक तिकुनिया चौराहे पर एक चाय की दुकान पर काम करता था और अविवाहित था। बताया जा रहा है कि उसके परिवार में केवल उसकी मौसी ही हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के के मुताबिक सोनू नशे की हालत में नहर की बाउंड्री वॉल पर बैठा हुआ था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नहर में गिर गया और गहरे पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही पारा थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और SDRF टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर रात तक करीब 100 मीटर के दायरे में पानी के भीतर तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा और पानी के तेज बहाव के कारण सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस अफसरों ने गोताखोर सोनू, रिंकू और गोविंद को दी शाबाशी,

बुधवार सुबह दोबारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान निजी गोताखोर सोनू पुत्र बुधा निवासी हयातनगर घैला पुल की मदद से करीब बाइस घंटे बाद शव को नहर से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!