लखनऊ। पारा कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मियों ने मानवता का परिचय दिया है।
पूर्वीदीन खेड़ा योगीपुरम में रहने वाले गोलू कश्यप (45) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने के कारण उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे थे। परिवारजनों ने डायल 112 हेल्पलाइन पर मदद के लिए कॉल किया। सूचना मिलते ही पारा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राजू सिंह, उप निरीक्षक विकाश यादव सहित अजय पटेल ने तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी लोगों ने मिलकर उसके अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद प्रदान की साथ ही पूरी प्रक्रिया में परिवार का साथ दिया। लोगो ने बताया कि स्वर्गीय श्यामलाल के पुत्र गोलू कश्यप की मृत्यु से परिवार पहले से ही दुखी था। पुलिस की इस संवेदनशील पहल ने समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। यह घटना स्पष्ट करती है कि पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ मानवीय मूल्यों की भी रक्षक है।




