मुंह में हाथ डालकर किया जख्मी, शरीर से गहने लूटकर फरार
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी अब महिला लुटेरों का आतंक बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। पारा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कांशी राम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अपने घर की दहलीज पर बैठी थी कि इसी दौरान एक शातिर किस्म की महिला आ धमकी। घर की दहलीज पर खड़ी महिला कुछ समझ पाती कि बेखौफ लुटेरन महिला शरीर से जेवरात छीनने लगी। विरोध करने पर शातिर महिला ने मुंह में हाथ डालकर जबड़ा फाड़ दिया और गहने लूटकर मौके से भाग निकली। खास बात यह है कि महिला बचाओ-बचाओ की आवाज लगाती रही, लेकिन आसपास में रहने वाले लोगों को जरा भी भनक नहीं लग सकी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में घायल महिला के मुताबिक महिला कान की बाली, सोने की चेन व पाजेब लूटकर मौके से भाग निकली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के बाद लुटेरन महिला की तलाश में नाकेबंदी की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि किसी बात को लेकर दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी हो हुई तभी दूसरी महिला ने ईंट से वारकर कर जख्मी कर दिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
पारा थाना क्षेत्र स्थित पुरानी कांशीराम कॉलोनी में एक महिला अपने परिवार के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को महिला अपने घर की दहलीज पर खड़ी थी कि इसी दौरान एक अनजान महिला उसके पास जा धमकी। घायल महिला का कहना है कि बेखौफ महिला गहने छीनने लगी और विरोध करने पर ईंट से वारकर करते हुए मुंह में हाथ डालकर जबड़ा फाड़ दिया। घायल करने के बाद खूनी महिला जेवरात लूट कर भाग निकली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




