रहीमाबाद लखनऊ। (संवाददाता सऊद) रविवार को रहीमाबाद थाना क्षेत्र के खड़ौंहा गाँव में मजदूर ने अपनी जान दे दी ग्राम खड़ौंहा के रहने वाले 33 वर्षीय शैलेंद्र पाल पुत्र संतु पाल ने मचोंरा माता मंदिर के पीछे स्थित अपने आम के बाग में रस्सी से फांसी लगा ली।
पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आम के बाग में रस्सी के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी।
ज्ञात- हो कि गेहूं काटकर लौट रहे भाई ने पेड़ से लटके हुए भाई को देखकर इसकी जानकारी परिजनों सहित रहीमाबाद पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया परिजनों के अनुसार मृतक शराब का आदी था मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
रविवार को दोपहर उन्होंने यह कदम उठाया मृतक के परिवार में पत्नी सविता और तीन बच्चे हैं बड़ा बेटा अर्पित,नैतिक और रितिक हैं पिता संतु समेत पूरा परिवार इस घटना से जिनका रोरो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में रहीमाबाद थाना प्रभारी अनुभव सिंह के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी शव को पीएम हेतु भेज दिया गया है।



