ए अहमद सौदागर लखनऊ। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बुधवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित पालीटेक्निक चौराहे पर पर बनी पुलिस चौकी का फीता काट कर लोकार्पण और उद्घाटन किया।
इस मौके पर एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय सहित कई पुलिस मौजूद रहे।
इस मौके पर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने बताया कि इससे क्षेत्र में अपराधियों पर नियंत्रण, पुलिस सेवाओं की सुलभता और कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने एएसपी चौकी के प्रभावी संचालन के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
बताते चलें कि क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत बनाने के लिए गाजीपुर थाना क्षेत्र के पालीटेक्निक चौराहे पर एक नई पुलिस चौकी बनाई गई है। हालांकि यहां पहले से पुलिस चौकी थी, लेकिन इसे और बेहतर तरीके से बनाया गया है।
बुधवार को नवनिर्मित पुलिस चौकी का डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने फीता काट कर लोकार्पण और उद्घाटन किया।
इस दौरान उन्होंने चौकी के प्रभावी संचालन, जनसुनवाई की बेहतर व्यवस्था तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने कहा कि पुलिस चौकी पालीटेक्निक के संचालन से क्षेत्र के नागरिकों को पुलिस सेवाएं और अधिक सुलभ एवं त्वरित रूप से प्राप्त होंगी। इससे स्थानीय स्तर पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर डीसीपी पूर्वी के अलावा एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय व इंस्पेक्टर गाजीपुर सहित कई पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।




