लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग में दो बार के राष्ट्रीय चैम्पियन श्री प्रणव मिश्रा ने भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। श्री अखिलेश यादव ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री प्रणव मिश्रा ने हाल में हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता है। इससे पूर्व वे अलीगढ़ में पावरलिफ्टिंग और स्ट्रेन्थलिफ्टिंग की राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुके है। उन्होंने उत्तर प्रदेश और संडीला कस्बे का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर श्री प्रणव मिश्रा के साथ आये श्री अभिषेक दीक्षित एडवोकेट भी उपस्थित रहे।




