August 8, 2026 2:23 am

पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत सड़को के अनुरक्षण हेतु रू0 32 करोड़ से अधिक की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशो के क्रम मे उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्ययक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत निहित मार्गों के अनुरक्षण मद हेतु प्रावधानित धनराशि रू0 21282.52 लाख के सापेक्ष प्रावधानित बजट में सन्निहित योजनान्तर्गत पोस्ट डी०एल०पी० सड़कों पर रिसर्फेसिंग /पीरियाडिक रिन्यूवल के कार्य के उपरान्त अनुरक्षण कार्य हेतु प्रावधानित धनराशि रू0 6536.97 लाख के सापेक्ष द्वितीय किश्त (50%) रू0 3268.485 लाख (रुपये बत्तीस करोड़ अड़सठ लाख अड़तालीस हजार पाँच सौ मात्र) की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध मे आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश मे सभी सम्बंधित अधिकारियो को निर्देशित किया गया है कि
स्वीकृत की गयी धनराशि का व्यय योजनान्तर्गत निर्धारित गाइडलाइन्स/दिशा-निर्देशों में उल्लिखित व्यवस्था एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त व्यवस्था के अन्तर्गत किया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!