सात लोगों के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज
आरोपितों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं
टीम उनकी गर्दन तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है
सरथुवा गांव में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के सरथुवा गांव में शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे पुरानी रंजिश के विवाद में एक युवक की किसी भारी वस्तु से वारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की मां की ओर से सात लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की खोज में पुलिस की टीमें उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीजीआई क्षेत्र स्थित जगत खेड़ा गांव निवासी पुष्पा उर्फ छवि रावत के 27 वर्षीय बेटे अभिषेक रावत से पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद करीब चार बजे सरथुवा गांव में अखिलेश रावत, अमन रावत, राधे, अरूण रावत, सचिन रावत, अपीन लोधी व राजू से कहासुनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने अभिषेक रावत को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में खून से लथपथ पड़े अभिषेक रावत को ट्रामा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में मृतक की मां पुष्पा उर्फ छवि ने अखिलेश रावत, अमन रावत, राधे, अरूण रावत, सचिन रावत, अपीन लोधी व राजू के खिलाफ नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अपर पुलिस उपायुक्त रल्ला पल्ली वसंथ कुमार के मुताबिक नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें उनकी गर्दन तक पहुंचने के लिए उनके संभावित ठिकानों दबिश दे रही है और उम्मीद है कि बहुत जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।




