July 30, 2026 7:29 am

पीजीआई: परिजन विवाह के राजी नहीं हुए तो प्रेमी-युगल ने खुदकुशी कर आत्महत्या कर ली 

आपस में दोनों एक-दूसरे के थे रिश्तेदार, पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

तेलीबाग के बलदेव विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित बलदेव विहार कॉलोनी में लड़की और लड़के ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

दोनों करीब तीन साल से एक-दूसरे को चाहते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन रिश्तेदार होने के नाते घरवाले विवाह करने के लिए राजी नहीं थे। बताया जा रहा है युवती युवक की बुआ की बेटी थी, इस लिए घरवाले तैयार नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग स्थित बलदेव विहार कॉलोनी में प्रेमी-युगल ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों का शव शनिवार देर रात कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव सहित अन्य पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद मृतकों की पहचान 22 वर्षीय अनिकेत उर्फ रानू कुमार व 18 वर्षीय अंजलि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के रिश्तेदार थे और दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे। युवती युवक के बुआ की बेटी थी।

सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के मुताबिक अनिकेत शाहजहांपुर जिले के ग्राम रीवा का रहने वाला था, जबकि अंजलि नोएडा की खोड़ा कॉलोनी की रहने वाली थी। दोनों के बीच पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, दोनों के घरवाले राजी नहीं थे।

बताया जा रहा है कि अनिकेत बीती 23 जुलाई को घर से अहमदाबाद जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वह नोएडा चला गया। वहां से दोनों प्रेमी-युगल घर से भागकर जनपद अयोध्या पहुंच गए। जहां से घरवालों ने उन्हें ने तलाश लिया। उसके बाद घरवाले दोनों को अयोध्या से वापस ले आए और इटावा स्थित रिश्तेदार के यहां ले जा रहे थे।

बताया जा रहा है कानपुर जिले के स्टेशन पर ट्रेन बदलने के दौरान दोनों मौके से भाग निकले और लखनऊ स्थित किराए के मकान पर पहुंच गए। जब परिजन इटावा से वापस लौटे तो रात करीब 1 बजे दोनों को मकान के प्रथम तल के पीछे वाले कमरे में पंखे से अलग-अलग कपड़े के फंदे से लटके पाया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घरवालों की मौजूदगी में मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस फॉरेंसिक टीम को बुलाकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!