मलिहाबाद लखनऊ। जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन जल उत्तर प्रदेश नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा सभी को हर घर जल योजना के तहत साफ पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज मलिहाबाद विकास खंड मे हर जल संकल्प रथ एलईडी वैन समस्त ग्राम पंचायतों मे गाँव गांव जाकर स्वच्छ जल पीने व लोगो को पीने के पानी का दुरूपयोग न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसमे आज एलईडी वैन नई बस्ती धनेवा, जगदीशपुर खुर्द, हमिरापुर, हटौली, भदेश्वरमऊ, घुसौली, सेंधरवा ,कसमंडी खुर्द गांवो मे पंहुची। जिसमे बताया गया कि महिलाओं को पानी की इस योजना का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा क्यों कि साफ पानी लाने के लिए सबसे ज्यादा संघर्ष महिलाओं को ही करना पड़ता था काफी दूर से उन्हे पानी लाना पड़ता था अब इस योजना के तहत महिलाओं को सीधे उनके घर पर नल द्वारा साफ पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। जिसमे महिलाओं को सुविधा के साथ समय की भी बचत होगी ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया गया पानी को दुरुपयोग न करे पानी बहुत कीमती है पानी का संचय करे।




