August 8, 2026 2:21 am

पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक बेरहमी से पीटा, केस दर्ज

संवाददाता सऊद  लखनऊ। मलिहाबाद लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार रात एक मजदूर पर दो लोगो ने जानलेवा हमला कर दिया जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित मनीष कनौजिया पुत्र मेवा लाल निवासी ग्राम गढ़ी संजर खा का रहने वाला है।

मनीष मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था इसी दौरान गांव के बाहर पुलिया के पास गांव के विशाल कश्यप पुत्र लल्लन और लल्लन पुत्र राम ओतार ने उसे रोका जब उसने रोकने की वजह पूछी तो दोनों विपक्षी गंदी गंदी गालियां देने लगे जब मनीष ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मनीष पर लोहे के रौड से हमला कर दिया पुरानी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने मनीष को मार मार कर घायल कर दिया।

मनीष किसी भी तरह से जान बचाकर वहां से भाग निकला और इस घटना की जानकरी पुलिस को दिया और मलिहाबाद थाने पर लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है इस घटना की जानकारी जैसे ही मलिहाबाद थाना अध्यक्ष को हुई तो घटना को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया है जब घटना के बारे में पूछा गया तो मलिहाबाद थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!