मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में आज सोमवार को पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और मिट्टी से भरी ट्राली वाला ट्रैक्टर जब्त किया है। यह मामला कार्रवाई रात करीब ढाई बजे की गई।
उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। जीप यूपी 65 एजी 0427 में चालक कांस्टेबल 3059 मनोज कुमार सागर भी मौजूद थे। टीम जब ग्राम दौलतपुर गांव के दक्षिण साइट में पहुंची, तो एक खेत में लावारिस हालत में जेसीबी और ट्रैक्टर खड़े मिले। जीसे
जब्त की गई जेसीबी का नंबर यूपी 35 बी 3934 है। इसका चेसिस नंबर एचएआर3डीएसएस4सी032762 69 और रंग पीला है। जॉन डियर ट्रैक्टर का इंजन नंबर पी 3029 डी 698901 और गाड़ी नंबर डी जे 2791 है। ट्रैक्टर हरे रंग का है और इसकी ट्राली बिना नंबर की है, जिसमें मिट्टी भरी हुई थी।
पुलिस ने आसपास पूछताछ की, लेकिन वाहनों के मालिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मौके की परिस्थितियों से लग रहा था कि इन वाहनों से अवैध खनन किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी आनंद द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी वहीं पर खनन अधिकारी और संभागीय अधिकारी को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।




