August 9, 2026 3:43 am

पूर्वान्चल विकास निधि के तहत बस्ती एवं बलरामपुर हेतु 364.83 लाख रूपये मंजूर

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी) लखनऊ। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पूर्वान्चल विकास निधि के तहत जनपद बस्ती एवं बलरामपुर की 2-2 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कुल 364.83 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि सम्बन्धित जनपदों के मुख्य विकास अधिकारी के निवर्तन पर रखी गयी है।
नियोजन विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जनपद बस्ती के कीर्तिपुर लेपित मार्ग से बरगदहिया होते हुये अन्तिम छोर तक मार्ग निर्माण हेतु 74.60 लाख रूपये तथा आनन्दपुर लेपित मार्ग से विजयपुर चौधरीपुरवा हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 87.84 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। इसी प्रकार जनपद बलरामपुर के रामपुर खगईजोत से बड़का दुल्हापुर तक मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 66.76 लाख रूपये तथा बलरामपुर बहराइच मार्ग से दाहिने पैगापुर (पयागपुर) तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 135.63 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!