मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद परिसर में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन सादगी और मुस्तैदी के साथ किया गया। थाना प्रभारी अरुण कुमार के कुशल निर्देशन में आयोजित इस समाधान दिवस की कमान अतिरिक्त इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने संभाली और आए हुए फरियादियों की जनसमस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।
आयोजन के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से जुड़ी विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं। अतिरिक्त इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का पारदर्शी ढंग से संज्ञान लिया।
समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई गंभीर व आपसी सहमति वाले मामलों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण करा दिया गया, जिससे फरियादियों के चेहरे पर राहत नजर आई।
जो शिकायतें मौके पर निस्तारित नहीं हो सकीं, उनके संबंध में इंस्पेक्टर अरुण कुमार के निर्देशों का पालन करते हुए अतिरिक्त इंस्पेक्टर ने संबंधित पुलिसकर्मियों व राजस्व अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने और शीघ्र अति शीघ्र गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के सख्त दिशा-निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान थाने के समस्त उपनिरीक्षक, राजस्व कर्मी तथा फरियादी मौजूद रहे।





