August 8, 2026 2:20 am

पैदल दवा लेने के लिए जा रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,इलाज के दौरान मौत

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के थाना अंतर्गत थाना रहीमाबाद के जिंदौर के मजरा गदिया खेड़ा के पास तेज रफ़्तार से आ रहा अज्ञात वाहन ने दवाई लेने जा रही बुद्धि महिला को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह रोड पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई कुछ देर बाद ग्रामीणों राहगीर ने देखा तो उन्हें उपचार के लिए रहीमाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया जिनको लखनऊ के एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक वह शनिवार सुबह 9:00 बजे अपने घर से दवाई लेने के लिए पैदल जा रही थी। इसी बीच में बंजारन खेड़ा तिरंगवा संपर्क मार्ग पर किनारे किनारे पैदल जा रही थी तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह रोड पर मुंह के बाल गिर गई उधर से आ रहे ग्रामीणों राहगीरों ने जब देखा तो वह बेसुत हाल में रोड पर पड़ी थी ग्रामीणों ने जब पलट कर देखा तो वह गदिया खेड़ा निवासी नूर मोहम्मद की पत्नी नूरजहां थी जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष थी परिजनों के मुताबिक उपचार लिए लखनऊ के एरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा था देर शाम डॉक्टरों ने नूरजहां को मृत घोषित कर दिया।इनका एकलौता पुत्र जो विदेश में है और दो बेटिया है जिनका रो रो कर बुरा हाल है

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!