कानपुर। प्रगतिशील खटीक समाज समिति कानपुर द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित प्रथम रत्नाकर सोनकर एवं उनके माता पिता का कैलाश नाथ खटीक पार्क कर्नल गंज कानपुर में अभिनंदन समारोह में उनकी इस उपलब्धि के लिए स्वागत कर सम्मानित किया गया जिसमे स्वजातीय बंधुओं एवं बहुजन समाज के अनेक प्रबुद्धजनों ने उनको सम्मानित कर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से सर्वश्री जी डी सोनकर राजेश कुमार सोनकर संतोष कुमार सोनकर शैलेन्द्र नाथ सोनकर निर्दोष सोनकर राजकपूर सोनकर अनूप चंद्र सोनकर राज नारायण सोनकर अजय सोनकर बिल्डर इंद्रपाल सोनकर चंद्रशेखर सोनकर सरोज कुमार तुलाराम राम सागर संजय कुमार देव कबीर बेचेलाल सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे।




