August 8, 2026 2:12 am

प्रत्येक जनपद में हज यात्रा 2027 हेतु जागरूकता के लिए बैठक सम्पन्न

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उ0प्र0 राज्य हज समिति की एक बैठक आज मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनीनगर, लखनऊ पर दानिश आज़ाद अंसारी, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज उ0प्र0 व अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य हज समिति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हज-2026 की समीक्षा की गयी जिसके सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया गया व आगामी हज-2027 के सम्बन्ध में अब तक की प्रगति व सुविधाजनक बनाने हेतु सुझाव व आवष्यक निर्देष दिये गये।

हज हाउस को हज यात्रियों हेतु सुविधाजनक व भव्य बनाने व हज हाउस की आय बढ़ाने हेतु कुछ आवश्यक निर्माण कार्यों को प्रस्तावित किया गया। प्रत्येक ज़िले में हज समिति के सदस्यों को दौरे कर धमगुरुओं/ज़िले के कुछ प्रतिष्ठित/सामाजिक व्यक्तियों के साथ बैठक कर इच्छुक हज यात्रियों को हज-2027 हेतु आवेदन करने हेतु जागरुकता बढ़ाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। हज कमेटी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे यू- ट्यूब/ट्विटर/फेसबुक/इंस्ट्राग्राम आदि से जोड़कर प्रचार-प्रसार एवं सूचनाएं हज यात्रियों तक सुविधाजनक पहुॅंचाने का निर्णय लिया गया। हज सत्र-2027 में यात्रियों को रुम सर्विस के रुप में भोजन सुविधा उपलब्ध कराने व स्मार्ट वॉच के स्थान पर अन्य विकल्प पर विचार किया गया। किस प्रकार प्रदेष से जाने वाले यात्रियों को हज-2026 से और अच्छी सुविधा पहुॅंचाई जाए इस पर सभी सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श करते हुए संकल्प लिया गया।

उक्त बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त सदस्यगण इफ्तेख़ार अहमद, वली मोहम्मद, जुनेद अंसारी, जावेद क़मर ख़ान, हाफिज़ एजाज़ अहमद अंसारी (शाहीन), कल्बे हुसैन (कब्बन नवाब) कमरुद्दीन (जुगनू), सैयद अली वारसी, कामरान ख़ान व पदेन सदस्य के रुप में मोहम्मद तारिक़, सचिव/कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य हज समिति ने प्रतिभाग किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!