August 8, 2026 2:17 am

प्रथम चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का भव्य शुभारंभ 25 मई से

बावनवास। (संवाददाता) स्थानीय ग्राम पंचायत चांदनहोली में रामकरण पेट्रोल पंप के पास आयोजित प्रथम चांदनहोली प्रीमियर लीग 2025 का भव्य शुभारंभ 25 मई 2025 से शुरू होगा।

आमजन विकास समिति उपाध्यक्ष अशोक जारेडा चांदनहोली एवं ग्रामीण विकास एवं सामाजिक उत्थान संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर आर मीणा ने बताया कि इस मैच के उद्घाटन में चीफ गेस्ट हाल ही में सिविल सर्विसेज में नव चयनित रौनक मीना होंगे।

इस प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 51000 हज़ार एवं उप विजेता को ₹21000 एवं शील्ड ट्रॉफी दी जाएगी।

उद्घाटन मैच से पहले पूर्व संध्या पर ग्राम पंचायत के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा पोस्टर विमोचन कार्यक्रम किया गया।

इस दौरान कप्तान विजय संयोजक विष्णु कुमार सुरेंद्र कुमार मुकेश भाई कग़लू करण जारेडा सोनू गोल मुनेश हंसराज समयराज मीठालाल गुरुजी हरिमोहन पीटीआई लखन राकेश राहुल आदि उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!