August 8, 2026 2:25 am

प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ इकाई ने वृक्षारोपण कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ में प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, लखनऊ इकाई द्वारा प्राचीन कोनेश्वर महादेव मंदिर बेहता पुल मलिहाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर संघ के संविधानानुसार सदस्यता अभियान प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया है।

यह अभियान 01 सितम्बर 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक चलेगा।

इस अभियान का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के सभी शिक्षकों को संगठन से जोड़ना, संगठनात्मक एकता को सशक्त बनाना एवं शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु व्यापक संगठनात्मक आधार तैयार करना है।

जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करें और संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें।

इस अवसर पर मोहम्मद रियाज,संजय मौर्य, प्रभांशु, शोएब अख्तर,भीम सिंह,कपिल देव, कृष्ण कुमार, नितिन मुकेश,धीरेंद्र, राममिलन आदि उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!