August 8, 2026 2:20 am

प्रदेश में अब तक 3.42 लाख मीट्रिक टन हुई बाजरा की खरीद

न्यूज ऑफ़ इंडिया ( एजेन्सी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोटे अनाज के तहत समर्थन मूल्य 2500 रूपये प्रति कुन्तल की निर्धारित दर से 342953.76 मीट्रिक टन बाजरा की खरीद की है। इस योजना के तहत 64822 किसानों को लाभान्वित करते हुए 83114.95 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु 05 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है।

लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 70 प्रतिशत खरीद कर ली गयी है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 40 बाजरा खरीद वाले जनपद बुलन्दशहर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बदायूँ, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद, रामपुर, सम्भल, अमरोहा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, हाथरस, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चन्दौली, बलिया, मिर्जापुर, सन्तरविदास नगर, जालौन, चित्रकूट, बाँदा, प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ में खरीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें

https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/17427/

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!