लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज द्वारा देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन के शुभ अवसर पर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भव्य एवं दिव्य रूप में दिनांक 17 सितंबर 2025 को प्रातः 9 बजे छठघाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ मे छठ घाट एवं गोमती नदी की सफाई वृक्षारोपण किया जायेगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सुरेश खन्ना जी मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य उत्तरप्रदेश होगे माननीय मंत्री के द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा। देश के प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर 2025 से 2अक्टूबर 2025 तक गांधी जयंती तक अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज सेवा सप्ताह के रूप मे मनायेगा।
इस बीच वृक्षारोपण, शहर की सफाई ,गरीब एवं अनाथ बच्चो की पढाई आथिर्क मदद, अस्पताल में फल वितरण आदि अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे किया जायेगा। देश के लोकप्रिय प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर सभी भोजपुरीसमाज के लोग मंदिर मे जा कर मोदी जी दीर्घायु एवं स्वस्थ्य रहे उसके लिए पूजा अर्चन भी करेगे।
इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमतीतट लखनऊ मे अखिलभारतीय भोजपुरीसमाज भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय की अध्यक्षता मे तैयारी बैठक किया गया। जिस मे लखनऊ विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के कर्मचारी अधिकारी भी उपस्थित रहे।




