August 8, 2026 2:23 am

प्रयागराज, एटा, बांदा, सीतापुर, झांसी, अयोध्या जनपदों में मूर्तियों की स्थापना हेतु 01 करोड़ 23 लाख 42 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा विभिन्न जनपदों में पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह, स्व0 कमला बहुगुणा, महापुरूषों एवं भक्त प्रहलाद, नरसिंह भगवान, भगवान सूर्य नारायण, भगवान गणेश व महर्षि बाल्मीकि आदि की मूर्तियां की स्थापना के लिए प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 01 करोड़ 23 लाख 42 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इन मूर्तियों के निर्माण हेतु श्रीमती श्रद्धा शुक्ला निदेशक राज्य ललितकला अकादमी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में स्व0 कमला बहुगुणा की 05 फिट की कांस्य की प्रतिमा स्थापित करने के लिए 06 लाख 60 हजार रूपये, एटा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह की 12.5 फिट खड़ी मूर्ति के लिए 19 लाख 75 हजार, जनपद बांदा में अवंतीबाई होलकर की 12.5 फिट अश्वारोही कांस्य मूर्ति के लिए 27 लाख 05 हजार रूपये, जनपद सीतापुर में महंत अवैद्यनाथ जी 12.5 फिट खड़ी ब्रांज मूर्ति के लिए 14812580 रूपये तथा झांसी में भक्त प्रहलाद की मूर्ति के लिए 04 लाख 95 हजार रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

इसी प्रकार जनपद झांसी में नरसिंह भगवान की मूर्ति के लिए 2118750 रूपये की धनराशि, अयोध्या में भगवान सूर्य नारायण की मूर्ति हेतु 02 लाख 56 हजार रूपये, अयोध्या में ही भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करने के लिए 12 लाख 50 हजार रूपये तथा अयोध्या में ही महर्षि बाल्मीकि की मूर्ति हेतु 1401000 रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!