संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ। रविवार को लालगंज के मजरा बड़ी गढ़ी निवासी प्रेमचंद पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद ने थाना मलिहाबाद में तहरीर देकर अवगत कराया कि व किसी प्रोग्राम में सामिल होने गए थे तभी क्षेत्र के सम्मानित सदस्यों से फोन पर सूचना प्राप्त हुई कि आपका भाई नंदकिशोर वर्मा पुत्र स्वर्गीय मथुरा प्रसाद उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी लालगंज माजरा बड़ी- गढ़ी जो कि विधिचंद्र पुत्र स्वर्गीय राम अवतार के आम के बाग में किसी अज्ञात व्यक्तियों ने मार कर टांग दिया है मौके पर पहुंच कर प्रेमचंद ने जब देखा कि उनका भाई प्लास्टिक की रस्सी के सहारे आम के पेड़ में लटका हुआ था तथा घुटने जमीन पर रखे थे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पहले उसकी हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया हो नन्द किशोर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे रविवार को आम के बाग में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला परिवार के लोगों ने कहा हत्या करके शव को बगीचे में लटकाया गया है जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने शव को उतारने लगी परिजनों ने शव उतारने से मना कर दिया इसको लेकर पुलिस और परिजनों में झड़प हो गई परिजनों ने कहा जब तक हत्यारे नहीं पकड़े जाते जब तक शव ऐसे ही लटका रहेगा हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ज्ञात हो की घटना मलिहाबाद थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी युवक नंदकिशोर 35 वर्षीय जो कि शनिवार से लापता थे घटना स्थल पर मृतक के भाई की बाइक मिली बताया जा रहा है कि नंद किशोर इसी बाइक से घर से निकले थे लालगंज गांव निवासी नंदकिशोर पुत्र मथुरा प्रसाद के सबसे छोटे बेटे हैं जो की प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी रविवार सुबह किसी ने परिजनों को फोन कर बताया कि नंदकिशोर का शव बगीचे में पेड़ से लटका हुआ है घर वाले मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी पुलिस ने शव उतारने लगी परिजन और पुलिस में झड़प हो गई पुलिस ने कारवाई करने का आश्वासन दिया
परिजनों ने बताया राधा नाम की महिला का आया था फोन
नंदकिशोर के भांजे ने बताया मामा जमीन खरीदने भेजने का काम करते थे उन्होंने हाल ही में एक जमीन का सौदा करवाया था जो दो से तीन करोड रुपए का है मामा ने यह बात हमें बताई थी वह इस जमीन का पैसा लेने गए थे शनिवार को ही राधा नाम की एक महिला का फोन आया था उसने बताया दिलीप और दीक्षित नाम के व्यक्ति नंदकिशोर को अपने साथ लेकर जा रहे हैं
पूछताछ के बाद एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा का कहना है
कि परिजनों के पास जिस राधा नाम की लड़की का फोन आया था वह नंदकिशोर की फ्रेंड बताई जा रही थी राधा भी मलिहाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली है राधा ने जिन लोगों के नाम का जिक्र किया है उनसे पूछताछ के बाद असली वजह सामने आ पाएगी, नंदकिशोर के परिवार में मां यशोदा भाई प्रेमचंद भाई अमन राज व भाई विशंभरदयाल और शिवनंदन है नंदकिशोर सभी भाइयों में सबसे छोटा था और अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी नंदकिशोर की मृत्यु से परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।




