August 8, 2026 2:24 am

फुले अंबेडकर विचार मंच ने नवनियुक्त थानाधिकारी का किया स्वागत

भदेसर। फुले अंबेडकर विचार मंच आसावरा द्वारा भदेसर थाना अधिकारी धर्मराज मीणा के सोमवार को पदभार ग्रहण किए जाने पर बुधवार को संगठन के पदाधिकारी ने नवनियुक्त थाना अधिकारी धर्मराज मीणा का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार माला – साफा पहनकर स्वागत किया।

संयोजक शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी ने संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य एवं जन चेतना जागृति के बारे में बताया। थाना अधिकारी धर्मराज मीणा ने सामाजिक कुरीतियों को मिटाने एवं शिक्षा का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने की सलाह देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

उक्त स्वागत कार्यक्रम में संरक्षक डॉ.शांतिलाल राठौर, कोषाध्यक्ष सोनू खटीक, नरेश दायमा, दशरथ मेघवाल, जसपालसिंह मीणा, किशनलाल मेघवाल,अंबालाल राठौड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!