अमरेन्द्र कुमार सेंगर डीजी अभिसूचना, प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों के किये तबादले
ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शनिवार को बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं । राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सहित कुल 15 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
प्रदेश सरकार ने 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। इससे पहले वह यूपी लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा के पद पर तैनात थे। उनकी जगह मौजूदा पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर को पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, यूपी लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।आईपीएस अफसर मुथा अशोक जैन – पुलिस महानिदेशक/ अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन से पुलिस महानिदेशक, अनुशासन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय यूपी लखनऊ व राम कुमार – अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन बनाये गये।नवीन अरोरा – अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन व पीयूष मोर्डिया – अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन से पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाये गये।
आईपीएस अफसर भगवान एस0 श्रीवास्तव – अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, लखनऊ व डॉ. संजीव गुप्ता – अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया।धर्मवीर – पुलिस महानिरीक्षक, होमगार्ड्स से पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी जोन, प्रयागराज बनाया गया।आईपीएस अफसर मोहित गुप्ता – सचिव (गृह) यूपी शासन से पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ व आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी – पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन से सचिव (गृह) यूपी शासन, लखनऊ बनाये गये।
जोगेन्द्र कुमार – पुलिस आयुक्त, प्रयागराज से पुलिस महानिरीक्षक, पीटीसीएस , मुरादाबाद बनाये गये।आईपीएस अफसर विनोद कुमार सिंह – डीजीपी अकादमी मुरादाबाद से पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ व अनूप कुमार सिंह – समबन्ध मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू , लखनऊ व आनन्द कुमार – समबन्ध मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ बनाये गये।
सरकार के इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।



