August 3, 2026 3:50 pm

बलरामपुर: एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या 

हत्या और आत्महत्या के बीच पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल 

पुलिस को घटनास्थल से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद 

एक साथ चार लाशें देख इलाके में फैली सनसनी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मुख्यमंत्री और डीजीपी के तमाम दावों के बावजूद यूपी में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बलरामपुर जिले कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गोसाई पुरवा गांव में शुक्रवार शाम उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस इस मामले में बदमाशों द्वारा जान लेने की बात स्वीकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है कि इनकी जान किसी गैर ने या फिर पत्नी व मासूम बच्चों की जान लेने के बाद बजरंग ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।

पुलिस अफसरों के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गोसाई पुरवा गांव में रहने वाले 29 वर्षीय बजरंग गिरि अपनी 26 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और दस महीने के बेटे जयदीप के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि पिछले कुछ घंटों से घर के भीतर से कोई आहट न मिलने पर आसपास में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी बलरामपुर विकास कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई तो दंग रह गई। देखा कि बजरंग और उसकी पत्नी व दो बच्चों की खून से लथपथ लाश पड़ी है। यह मंजर देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए।

जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का कहना है कि इस ऐसा लग रहा है कि पत्नी और बच्चों की जान लेने के बाद बजरंग ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

एक साथ तीन लाशें, दहशत

कोतवाली देहात क्षेत्र के गोसाई पुरवा गांव में तिहरा मौत कांड

 

बजरंग के मकान में एक कमरे में खून से लथपथ बजरंग सहित चार शवों को देखकर सभी दंग रह गए। यह दृश्य किसी को भी दहला देने वाला था। बजरंग, उसकी पत्नी कोमल, मासूम बेटी श्रद्धा व जयदीप का शव पड़ा था और कमरे में चारों ओर खून पसरा था यह मंजर देख ग्रामीण ही नहीं पुलिस के आलाधिकारी भी हैरान थे कि आखिर इन्हें मौत की नींद किसने और क्यों बुलाया। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला परिवार की जान लेने के बाद खुद को गोली मारकर मौत को गले लगाने जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!