August 8, 2026 2:12 am

बहुचर्चित शुभम हत्याकांड: फरार चल रहा पचास हजार का इनामी बदमाश मोनू यादव गिरफ्तार 

छिपकर रह रहे हत्यारोपी को यूपी एसटीएफ ने राजस्थान से दबोचा 

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में बीते 14 जुलाई 20219 को टैक्सी बुक कराने के बाद चालक शुभम पांडेय की लूट के इरादे से हत्या करने वाले फरार चल रहे पचास हजार के इनामी कुख्यात बदमाश मोनू यादव को यूपी एसटीएफ की टीम ने राजस्थान राज्य के डीडवाना इलाके से गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वह साथियों संग मिलकर चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा जाने के बहाने टैक्सी बुक कराकर घटना को अंजाम दिया था। कातिल चालक की जान लेने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था।

एसटीएफ टीम के एएसपी दिनेश कुमार के मुताबिक टैक्सी चालक गोरखपुर जिले के बड़हलगंज का रहने वाला था और वह टैक्सी चलाकर परिवार का जीवन यापन करता था। इस मामले में हत्यारोपी मोनू यादव के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज था। आरोपी साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम देकर मोनू यादव फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के आलाधिकारियों ने पचास हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के एएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बलिया जिले के सुखपुरा निवासी मोनू यादव राजस्थान राज्य के डीडवाना इलाके में छिपकर रह रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उपनिरीक्षक राहुल परमार के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी श्रीगोविन्द, देवेश द्विवेदी, अरविंद सिंह व सत्यम यादव राजस्थान राज्य के डीडवाना पहुंचे जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के मुताबिक पकड़े गए इनामी बदमाश मोनू यादव ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथियों मिथलेश पांडेय, छोटू व मोहन यादव के साथ मिलकर 14 जुलाई 2019 की रात हवाई अड्डा जाने के बहाने एक टैक्सी बुक किया था। आरोपितों ने गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी शुभम पांडेय पुत्र रामनारायण पांडेय की वाहन लूटने की नीयत से मोनू यादव ने साथियों के साथ मिलकर मौत की नींद सुलाने के बाद शुभम के शव को नहर में फेंक दिया था। पीड़ित परिवार की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश कर रही थी लेकिन कातिल मोनू यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने उसे दबोचने की जिम्मेदारी यूपी एसटीएफ को सौंपी थी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!