लखनऊ। मोहान रोड स्थित घुरघुरी तालाब के पास जन समस्याओं की सुनवाई के लिए बसपा का विधानसभा सरोजनीनगर का क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन मंगलवार को हुआ।
इस कार्यालय की स्थापना समाजसेवी अंगनू दास के अथक प्रयास से हुआ।
अंगनू दास ने बताया कि समाज से तमाम लोगों की समस्याओं की सुनवाई उचित स्तर पर नहीं हो पाती है। जिसकी वजह से पीड़ित न्याय के लिए भटकते रहते हैं।
अब इस बसपा कार्यालय के माध्यम से पीड़ितों की समस्या उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएगी। जिससे पीड़ितों को न्याय मिल सकेगा। इस अवसर पर सूरज सिंह जाटव मुख्य मंडल प्रभारी लखनऊ मंडल व अयोध्या मंडल , मोहित आनंद मुख्य मंडल प्रभारी लखनऊ मंडल, डॉक्टर सुशील कुमार ‘मुन्ना, मंडल प्रभारी लखनऊ मंडल , ब्रजेश कुमार चौधरी , मंडल प्रभारी लखनऊ मंडल, अनुरेंद्र प्रताप गौतम , जिला प्रभारी लखनऊ, आलोक कुमार वर्मा, पूर्व मंडल प्रभारी लखनऊ मंडल नीरज गौतम, विधानसभा प्रभारी सरोजनीनगर मुन्नीलाल जहानाबादी विधान सभा अध्यक्ष सरोजनीनगर, नीरज वर्मा पूर्व विधान सभा संयोजक मौजूद रहे।




