औरास मीडिया कार्यालय का किया दौरा, पत्रकारों को किया सम्मानित
औरास। (संवाददाता) बांगरमऊ ब्लॉक से लगातार 5 बार ब्लॉक प्रमुख रहे और 164 मोहान विधानसभा प्रत्याशी अर्जुन लाल दिवाकर ने औरास स्थित मीडिया कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय पहुँचकर वहाँ मौजूद सभी पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उनका आभार जताया।
इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र के विकास और जनता से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने मौजूद पत्रकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ कई समसामयिक विषयों पर सार्थक बातचीत की और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।इस विशेष मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार नितिन मिश्रा, पत्रकार सुरेंद्र कन्नौजिया, पत्रकार अनूप भट्ट और पत्रकार अजीत सिंह शर्मा मौजूद रहे। इनके अलावा सीमऊ के प्रधान सोनू यादव सहित भारी संख्या में स्थानीय मीडिया कर्मी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ब्लॉक प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत किया।




