August 8, 2026 2:19 am

बांदा में पर्यटन विभाग 10 करोड़ रुपए से म्यूजिकल फाउंटेन की स्थापना करेगा-जयवीर सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। प्रदेश के बांदा शहर में ऐतिहासिक नवाब टैंक में पर्यटकों को शीघ्र प्रकृतिक, सौन्दर्य और तकनीकी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। इको टूरिज्म पर्यटन विकास बोर्ड 10 करोड़ रुपए से म्यूजिकल फाउंटेन यानी संगीतमय फव्वारा लगाएगा। बोर्ड का यह प्रयास न केवल यहां के सौंदर्य में वृद्धि, पर्यटकों के लिए आकर्षण और रोमांचक अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन फव्वारों में अलग-अलग रंगों की लाइटें भी होंगी, जो रात के समय इस स्थान को और भी मनमोहक बनाएंगी। फाउंटेन के माध्यम से यहां के इतिहास और संस्कृति को भी जीवंत किया जाएगा। चंदेलकालीन राजाओं और वीरता की गाथाओं को संगीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया जाएगा

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बताया कि इस टैंक को बांदा के नवाब द्वारा बनाया गया है। इसलिए इसे नवाब टैंक के रूप में जाना जाता है। फाउंटेन की स्थापना अनोखी और आकर्षक पहल होगी, जो पर्यटकों के यादगार अनुभव को और भी शानदार बनाएगा। म्यूजिकल फाउंटेन एक सुनियोजित शो होता है, जिसमें पानी, रोशनी और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बीच स्थित नवाब टैंक ऐतिहासिक और पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण स्थल है, जिसमें एक जीवंत सांस्कृतिक केंद्र बनने की अपार संभावनाएं हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि यह दूरदर्शी परियोजना बांदा की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत को आधुनिक मनोरंजन से जोड़ने का प्रयास है। इस फाउंटेन के स्थापना का उद्देश्य सिर्फ एक रोमांचक शो प्रस्तुत करना नहीं है, बल्कि नवाब टैंक की सांस्कृतिक विरासत को संजोये रखना है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!