मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी के थाना काकोरी क्षेत्र में पिछले तीन माह से रहमानखेड़ा जंगल में बाघ की दहशत बरकरार है। बाघ के खौफ का फायदा बाहरी गिरोह उठा रहा है। यही वजह है कि शासकीय सम्पत्ति लापरवाही का शिकार हो रही है। जिसका सिलसिला बदस्तूर जारी है। महज 50 दिन में चोरों ने 04 स्थानों पर वारदात को अंजाम देकर विद्युत विभाग को 12 लाख रुपये से भी ज्यादा की चपत लगा चुके है। इन चोरों को पकड़ पाना तो दूर की बात पुलिस गिरोह को चिन्हित नहीं कर सकी है। यह गिरोह पुलिस पर हावी है, जो लगातार पुलिस की मुश्तैदी में सेंधमारी कर वारदात को अंजाम दे रहा है।
28 दिसम्बर मलिहाबाद मिर्जागंज गल्लामंडी ट्रांसफार्मर का तेल चोरी
08 जनवरी मलिहाबाद सीएचसी, महदुईया इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
31 जनवरी मलिहाबाद केवलहालर ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी
08 फरवरी मलिहाबाद मुजासा ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी
बाघ की दहशत का फायदा उठा रहे चोर दरअसल,रहमानखेड़ा जंगल से सटे करीब 60 गांवों में उपकेंद्र से विद्युत की सप्लाई होती है। इन गांवों में बाघ की दहशत का माहौल कायम है। शाम ढ़लते ही गांवों में घोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसर जाता है। ऐसे में ट्रांसफार्मर पर नजर बनाए गिरोह बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो जाते है। बाघ के डर से पुलिसकर्मियों की गश्त दूर तलक तक कहीं दिखाई नहीं पड़ती।
बाहरी गिरोह के निशाने पर है विद्युत विभाग की संपत्ति
मलिहाबाद सर्किल से सटे उन्नाव, हरदोई और सीतापुर जनपद के बाहरी गिरोह विद्युत विभाग पर नजर बनाए हुए है। यह गिरोह सड़क पर किनारे लगे ट्रांसफार्मर को खोल उसमें लगे कॉपर और चार लीटर तेल को चुराने में माहिर है। विद्युत विभाग को चपत लगाने के बाद भी विभागीय अधिकारी और पुलिस इस ओर ध्यान देने की बजाए अनदेखा कर देती है। कस्बे की सरकारी सम्पत्तियों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है। इनमें सर्वाधिक लापरवाही नगर पालिका बरत रही है।
चोरों ने तीन में माह में 25 लाख रुपये का माल किया पार
अवर अभियंता त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बीते तीन माह में चोरों ने महिलाबाद, रहीमाबाद और माल में ट्रांसफार्मर को खोल करीब 25 लाख रुपये का माल पार कर दिया है। पूर्व में भी चोरों ने राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसी भी मामले में पुलिस ने अब तक चार्टशीट ही दाखिल नहीं की है और नहीं ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार आश्रासन देती है कि जल्द ही विद्युत विभाग को चुना लगाने वाले गिरोह की गिरफ्तारी की जाएगी, यह दावे भी पुलिस केस डायरी में डंप चुके है।
इस संबंध में एसीपी अमोल मुरकुट ने बताया कि गल्ला मंडी में हुए ट्रासफार्मर की चोरी में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।




