August 8, 2026 4:06 am

बाघ ने किया गाय का शिकार, गांव में बनी हुई है बाघ की दहशत

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र में आज बाघ ने 100 मीटर दौड़ाकर किया गाय का शिकार 48 घण्टे में तीसरी बार दिखाई दिया बाघ रहमान खेड़ा क्षेत्र में आज 27 दिन बीतने के बाद भी इस क्षेत्र के गांव में बाघ की दहशत बनी हुई है, लेकिन शनिवार को लगभग 100 मीटर दूरी पर ग्राम बुधारिया गांव में बाघ ने एक गाय के बछड़े को निशाना बनाया इसके बाद कहीं जाकर छिप गया जबकि की सूचना वन विभाग को दी गई मौके पर पहुंची टीम सहित देखा कि पग चीन मिल रहे इसके बाद कॉम्बिंग बढ़ा दी गई है। इसके बाद में आम के बैग में शिकार किया

ग्राम बुधारिया गांव के महेश रावत ने बताया कि शनिवार को आम के बैग में अचानक आया उसके और बछड़े को दौड़ा लिया। करीब 100 मीटर तक गाय का पीछा करने के बाद बाघ ने उसे गले से पकड़कर गिरा दिया। मारने के बाद पीछे का हिस्सा खा गया। और बताया कि मैं अपनी बाग में खाद डालने गया था जैसे ही अचानक मैं देखा तो मैं घबरा गया और डर गया गांव की ओर भाग कर सभी लोगों से बताया तो लोगों ने सूचना वन विभाग टीम में मौके पर बुलाया मौक गांव के लोगों के साथ वापस बाग जाकर देखा तो बाघ जा चुका था। मृत गाय पड़ी थी, लेकिन बछड़ा गायब था।

DFO डॉ. सितांशु पांडेय ने बताया कि बुधड़िया गांव के पास आम के बाग में बाघ ने गाय का शिकार किया है। गाय के पीछे का हिस्सा खा गया है। इसके बाद इलाके में कॉम्बिंग बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!