April 22, 2026 5:54 am

बाजारखाला: शादी समारोह में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार 

दो लाख चौंतीस हजार दो सौ रुपए की नकदी बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महंगे कपड़े और चमकदार चेहरा। बिन बुलाए मेहमान बनकर शानो-शौकत के साथ मस्ती में डूबा, लोगों को शक न हो कि यह असलियत में चोर है। इसी का फायदा उठाते हुए पलक झपकते ही नोटों से भरा बैग या पर्स लेकर फुर्र हो जाता था। बाजार खाला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को एक ऐसे ही शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इसके पास से बैग व दो लाख चौंतीस हजार दो सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर बाजार खाला ने बताया कि चार फरवरी 2026 को रामलीला मैदान स्थित ऐशबाग में एक शादी समारोह में एक अज्ञात चोर ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला तो उसमें एक शख्स बैग उठाते दिखाई दिया।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित मोतीलाल चौक निवासी मोहम्मद फैसल को मुखबिर की सूचना पर धरदबोचा। पुलिस को इसके पास से चोरी गए दो लाख चौंतीस हजार दो सौ रुपए की नकदी बरामद हुई है।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!