August 8, 2026 12:36 pm

बालागंज व्यापार मंडल के चेयरमैन बनें संजय जैन 

लखनऊ। (संवाददाता) बालागंज क्षेत्र के व्यापारियों ने शुक्रवार को आदर्श व्यापार मंडल की बालागंज इकाई का गठन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता की मौजूदगी में संजय जैन को चेयरमैन, राहुल गुप्ता को अध्यक्ष, नवनीत दीक्षित को वरिष्ठ महामंत्री, ज्ञान द्विवेदी को महामंत्री, मोनू यादव को कोषाध्यक्ष और अमित वर्मा, श्याम किशोर मौर्या, सूरजमुखी साहू व सत्यनारायण मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।

उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र रस्तोगी, मोहम्मद इजरायल, सरवन कुमार रावत, सुरेश मौर्या, शिव कुमार जायसवाल, दिनेश रस्तोगी, संगठन मंत्री के पद पर अर्चना पाठक एवं हितेश जैन, मंत्री के पद पर सुनील गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजू रस्तोगी, पप्पू शर्मा, हरीश चंद्र मौर्य, मुरारी, रामनाथ मौर्या, सुशील मौर्या, संतोष रस्तोगी, वीरेंद्र सोनी तथा प्रचार मंत्री तौर पर मुकेश वर्मा चुने गए। बाजार के बुजुर्ग व्यापारी उमाशंकर वर्मा एवं हनुमान प्रसाद यादव को संरक्षक चुना गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!