अभियान के तहत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए
मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा चलाए गए मार्निंग रेड अभियान के तहत बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों पर बिजली चोरी करते पकड़ा और इन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
उप खंड अधिकारी माल डी के प्रजापति के नेतृत्व में बाजार गांव पकरा हरिहरपुर वनेव पुरवा दिधारा पिपरी में मार्निंग रेड अभियान चलाया गया। बिजली चोरी करते पकड़े गए लोगों के कनेक्शन का काटने के साथ साथ इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला थाने में दर्ज कराया गया।
इसके अलावा गांव में पंद्रह दिसंबर से सरकार द्वारा लाई गई बिजली बिलों में सरचार्ज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की इस मार्निंग रेड अभियान में अवर अभियंता आशीष श्रीवास्तव अनूप कुमार उमेश कुमार राजेन्द्र कुमार मनोज कुमार व रामदीन सहित बिजली कर्मचारी मौजूद रहे




