संवाददाता सऊद
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद के ग्राम चमर खेड़ा में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विभाग ने गरीब किसान सूरज कुमार को बिना किसी जांच पड़ताल के बिजली चोरी का आरोपी बनाते हुए 65000 का नोटिस थमा दिया।
किसान सूरज कुमार पुत्र रामदयाल उनका कहना उन्होंने कभी बिजली चोरी नहीं की इसके बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली चोरी का आरोप दर्ज करते हुए उन्हें बिना किसी ठोस प्रमाण के इतनी बड़ी राशि का भुगतान करने का नोटिस जारी कर दिया।
किसान सूरज की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि वह इतनी बड़ी राशि का भुगतान कर सके पीड़ित किसान न्याय के लिए विभिन्न कार्यालय के चक्कर काटने पर मजबूर है। लेकिन कोई भी अधिकारी व कर्मचारी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा किसान सूरज ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
यह मामला बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर अनेकों सवाल खड़ा कर रहा है जहां बिना उचित जांच के आम नागरिकों को परेशान किया जा रहा है। फर्जी बिजली चोरी के मामलों में आरोपी बनाकर उन्हें बिजली चोरी की लंबी राशि का भुगतान करने के लिए नोटिस थमा दी जाती है।
ये भी पढ़ें..
https://abhinavprabhatnews.dreamhosters.com/district-news/24445/




