August 8, 2026 2:23 am

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते,आहत होकर किसान परिवार ने किया आत्महत्या का प्रयास

मलिहाबाद व रहीमाबाद के दोनों थाना अध्यक्षों की सकुशलता से बचाई गई किसान परिवार की जान

संवाददाता सऊद

मलिहाबाद, लखनऊ। तहसील मलिहाबाद थाना मलिहाबाद के अमानी गंज पवार हाउस पर रविवार को विद्युत विभाग के एसडीओ वा औलिया खेड़ा गांव के लाइन मैन के द्वारा विधवा किसान महराजा पत्नी स्वर्गीय बहादुर निवासी औलिया खेड़ा थाना रहीमाबाद के खेत और बाग के ऊपर से बिना अनुमति व बिना अनापत्ति पत्र के विधवा किसान के बाग के ऊपर से लाइन निकाल दी थी।

जिसका विरोध बुजुर्ग महाराजा व उनकी 6 पुत्रियों के द्वारा लगातार किया गया और 3 दिसंबर 24 से मलिहाबाद तहसील में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पर बैठी थी। इसी बीच 8 जनवरी को रात्रि में एसडीओ और औलियाखेड़ा के लाइन मैन ने उपरोक्त लाइन को जोड़ दिया जब सुबह मनीष यादव जी के द्वारा 9 जनवरी को सुबह जेई और एसडीओ को फोन पर पूछा गया तो उपरोक्त दोनों अधिकारियों ने बताया कि औलिया खेड़ा की लाइन को विरोधी विश्वनाथ पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप निवासी औलिया खेड़ा ने अपने आप खुद लाइन को जोड़ कर लाइन चालू की थी, पर पवार हाउस के जेई एसडीओ एक्सियन या लाइन मैन ने लाइन को नहीं काटा जिसके विरोध में किसानो ने 10 जनवरी को मलिहाबाद में पंचायत की जिसमें अमानी गंज पवार हाउस के जेई महोदय ने लिखित रूप से दिया था कि 11 जनवरी को लाइन काट दी जाएगी पर 11 जनवरी को लाइन नहीं काटी गई और उल्टा ही पीड़ित किसान विधवा महराजा को व उनकी बेटियों को उल्टा पावर हाउस के अधिकारियों के द्वारा धमकी दी गई।

जिससे आहत महिला किसानो ने रविवार को अमानी गंज पवार हाउस पर एसडीओ एक्सियन व लाइन मैन के खिलाफ आत्मदाह करने का प्रयास किया, तुरंत मौके पर मलिहाबाद थाना अध्यक्ष सतीशचंद्र साहू मय पुलिस फोर्स के पहुंचे और रहीमाबाद थाना अध्यक्ष अनुभव सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच कर महिलाओं को सकुशल आत्मदाह करने से बचा लिया और किसी तरह सबको समझा बुझा कर शांत करवाया.

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!