August 8, 2026 2:19 am

बिजली विभाग ने प्रदान कीपशु पालक को क्षतिपूर्ति राशि चेक

11KV की चपेट में आने से ऊंट की मृत्यु का मामला

भदेसर। भदेसर उपखंड मुख्यालय के बिलड़ी गांव में 19 अक्टूबर को 11 kv विद्युत लाइन की चपेट में आने से ऊंट की मौत हो गई थी। इसको लेकर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी द्वारा पीड़ित पशुपालक दलाराम देवासी को लेकर बिजली विभाग भदेसर कार्यालय से संपर्क कर ऊंट की मौत से हुऐ नुकसान की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए आवेदन किया गया।

इस पर कार्रवाई करते हुए विद्युत विभाग ने क्षतिपूर्ति के रूप में पीड़ित पशुपालक दलाराम देवासी को 15000 का चेक प्रदान किया। सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलडी ने क्षतिपूर्ति की राशि को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा दी गई राशि ऊंट के मुंह में जिरा मात्र हैं। पीड़ित पशु पालक दलाराम देवासी ने स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल मेघवाल बिलड़ी का आभार व्यक्त किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!