August 8, 2026 2:15 am

बीकेटी: शराब पीने से मना किया तो रिक्शा चालक ने दे दी जान, दुर्जनपुर गांव में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। आए दिन शराब पीकर घरवालों से गाली-गलौज करने से मना करने पर बीकेटी क्षेत्र स्थित दुर्जनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय रिक्शा चालक टिंकू यादव ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसका शव रविवार को कमरे में लगे पंखे के कुंडे से चद्दर के सहारे लटकता मिलने से घरवालों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकेटी क्षेत्र स्थित दुर्जनपुर गांव निवासी मुकेश यादव परिवार के साथ रहते हैं। उनका 20 वर्षीय भाई टिंकू यादव आटो रिक्शा चालक था। मुकेश यादव ने पुलिस को बताया कि उनका भाई टिंकू यादव शराब पीने का आदी था और आए दिन नशे में धूत होकर घर के सभी सदस्यों से गाली-गलौज करते हुए झगड़ा किया करता था।

बताया जा रहा है कि रोज की तरह शनिवार रात करीब नौ बजे भी नशे में धूत होकर झगड़ा किया और अपने कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह घरवाले सोकर उठे तो देखा कि कमरे में पंखे के कुंडे में चद्दर के सहारे लटक रहा था। घरवाले पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!