August 8, 2026 2:21 am

बी.ए. तृतीय वर्ष और बी.कॉम. तृतीय वर्ष अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में

लखनऊ। (संवाददाता) कालीचरण पी.जी. कॉलेज लखनऊ के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला सेमीफाइनल मैच बी. कॉम. प्रथम वर्ष और बी. कॉम. तृतीय वर्ष के मध्य खेला गया जिसमें बी. कॉम. प्रथम वर्ष की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 76 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी. कॉम. तृतीय वर्ष की टीम ने 11.1 ओवर में 5 विकेट गंवा कर लक्ष्य आसानी से हासिल कर फाइनल में जगह बनाईं। इस मैच में बी कॉम तृतीय वर्ष के राज कमल को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बी. ए. तृतीय वर्ष और बी. कॉम. द्वितीय वर्ष के मध्य खेला गया। इस मैच में बी. ए. तृतीय वर्ष ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 रनों का विशाल लक्ष्य रखा जिसका पीछा करते हुए बी. कॉम. द्वितीय वर्ष की टीम 8 विकट गंवाकर मात्र 61 रन पर ही बना सकी। बी. ए. तृतीय वर्ष ने दूसरे सेमीफाइनल मैच को 38 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल ने अपनी जगह पक्की कर ली। इस मैच में बी. ए. तृतीय वर्ष के विजय कुमार को बेहतरीन बोलिंग के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मैच का प्रारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक ई. वी. के. मिश्र, प्राचार्य प्रो. चंद्र मोहन उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के दौरान प्रबंधक जी ने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन से खेलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ साथ महाविद्यालय द्वारा हर संभव खेल सुविधाओं के लिए आश्वस्त भी किया। प्राचार्य प्रो. उपाध्याय ने खिलाड़ियों को बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि निरंतर खेलों में प्रतिभाग करने से स्वास्थ्य लाभ के साथ साथ व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास संभव है। इस दौरान महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. दिनेश चंद्र दत्त राम पाण्डेय, समाजशास्त्र की विभागाध्यक्षा प्रो. मीना कुमारी, प्रतियोगिता के आयोजक डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा, क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ. अरुण कुमार यादव, श्री प्रभाष दीक्षित एवं श्री सुरेंद्र वर्मा, श्री राजीव यादव, श्री राज कुमार सिंह, डॉ प्रीतिश चंद्र वैश्य , डॉ शिव कुमार तथा समस्त प्राध्यापक गण और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!