लखनऊ। कालीचरण पी.जी. कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर संकाय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बी. कॉम. तृतीय वर्ष ने जीत हासिल कर प्रतियोगिता अपने नाम की। आज के फाइनल मुकाबले में बी. ए.तृतीय वर्ष ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में कुल 73 रन बनाए। बी. ए तृतीय की तरफ से कप्तान विकास यादव ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए बी. कॉम. तृतीय वर्ष ने 14.2 ओवर में 6 विकेट से मैच में जीत हासिल किया। बी कॉम की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मैन ऑफ द मैच रहे गौरांग ने 23 रनों की पारी खेली एवं गेंदबाजी में 4 विकेट भी हासिल किए। वहीं पूरे प्रतियोगिता में बेहतरी प्रदर्शन के बी. कॉम. के राज कमल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
आज के मैच के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.चंद्र मोहन उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. उपाध्याय ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किया एवं सभी की निरंतर खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित भी किया। प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. दिनेश चंद्र दत्त राम पाण्डेय, प्रो. वी. एन. मिश्रा, प्रो. मनोज पांडे, प्रो. मीना कुमारी, डॉ. अलका द्विवेदी, डॉ. अरुण कुमार यादव, श्री राजीव यादव, श्री राजकुमार सिंह, डॉ. शिव कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।




